आज के जमाने में सत्संग उसी संत का बढ़िया रहता है... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
मां बाप ने खूब जतन से पढ़ाया...
हमने भी जी जान से पढ़ाई की...
फिर भी...
आज भी ऑफिस में एंट्री...
अंगूठा लगाने पर ही मिलती है...!!!
बेचारा आदमी...
जब दाढ़ी न आए तो दवाई ढूंढता है...
जब आ जाती है तो नाई ढूंढता है...
और...
जब सफेद हो जाती है तो डाई ढूंढता है...!!!
आज के जमाने में सत्संग उसी संत का बढ़िया रहता है...
जिसके पंडाल में गर्म पोहा, समोसा जलेबी और
अदरक वाली चाय मिले!
वरना ज्ञान तो अब ऑनलाइन भी उपलब्ध है...!!!