शादीशुदा मर्द राशिफल नहीं पढ़ते, ऐसे समझते हैं आज कैसा रहेगा उनका दिन? पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
गुंडा - चल 'हफ्ता' निकाल
.
.
.
पप्पू (कैलेंडर फाड़ते हुए)
ले भाई...
पूरा 'महीना' ही रख ले!!!
अध्यापक - 'भाईचारा' शब्द का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ।
चिंटू - मैंने दूध वाले से पूछा,
तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो?
तो वह बोला भाई चारा महंगा हो गया है, इसलिए।
दे थप्पड़ दे थप्पड़…
एक बार एक स्कूल मे आग लग गई,
स्कूल की छुट्टी हो गई।
सब बच्चे स्कूल से घर खुशी खुशी जा रहे थे...
लेकिन एक बच्चा बड़ा दुखी होकर स्कूल से जा रहा था।
टीचर ने उसको देखा अपने पास बुलाया और पूछा बेटा सब बच्चे तो इतने खुश हैं, लेकिन तुम दुखी क्यों हो?
लड़का बोला आग से स्कूल ही तो जला है।
मास्टर तो सारे बच गये।
कल पार्क मे बिठाकर पढ़ाने लगेंगे...!!!
दो महिलाएं बस में सीट के लिए लड़ रही थीं…
कंडक्टर - लड़ो मत, जो उम्र में बड़ी हो बैठ जाये
फिर क्या… दोनों रास्ते भर -
.
.
दीदी आप बैठ जाओ
दीदी आप बैठ जाओ….!!!!
पप्पू - शादीशुदा मर्द राशिफल नहीं पढ़ते
गप्पू - अच्छा...
पप्पू - हां
गप्पू - तो फिर क्या पढ़ते हैं?
पप्पू - वो तो... चाय के लिए अदरक कूटने की आवाज से ही अंदाजा लगा लेते हैं कि
आज उनका दिन कैसा रहेगा।