फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes Husband wife jokes in hindi majedar jokes hindi chutkule viral funny jokes

जब पत्नी की वजह से लड़की से पिट गया बेचारा पति और देने लगा सफाई, पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 30 May 2019 09:10 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 30 May 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
Jokes Husband wife jokes in hindi majedar jokes hindi chutkule viral funny jokes
जोक्स

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


---------------------------- 

पति - सुनो, हम पिछली बार दिल्ली के कौन से होटल में ठहरे थे?

पत्नी - ठहरों मैं अभी चम्मचों को देखकर बताती हूं

पति - क्या तुम वहां के चम्मचों की फोटो लाई हो ?

पत्नी - अरे नहीं !  मैं वहां से चार चम्मच उठा लाई थी ? 

Jokes Husband wife jokes in hindi majedar jokes hindi chutkule viral funny jokes
जोक्स

पत्नी - मैं आपके लिए दुनिया की कोई भी जगह में जा सकती हूं

पति - तो फिर एक वादा और करो… 
कि कभी वापिस नहीं आओगी...!!! 

---------------------------- 

पत्नी (पति से) - जैसे ही मैं तुमारे पास आती हूं 
तो तुम चश्मा क्यों पहन लेते हो ?

पति - डॉक्टर ने कहा था कि जब सिर दर्द आये तो चश्मा पहन लेना...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes Husband wife jokes in hindi majedar jokes hindi chutkule viral funny jokes
जोक्स

पति दफ्तर जाने की तैयारी में था और 
पत्नी भोजन बनाने में लगी थी।

पति - सुनती हो, खाना तैयार कब होगा ?

पत्नी - दो घंटे से कह रही हूं कि दस मिनट में तैयार हो जायेगा, तुम्हारे अंदर सब्र ही नहीं है!!!

विज्ञापन

Jokes Husband wife jokes in hindi majedar jokes hindi chutkule viral funny jokes
जोक्स

पत्नी - अजी क्या सच है कि रुपये-पैसे बोलते हैं ?

पति - हां, कहते तो ऐसा ही हैं 

पत्नी - तो फिर मुझे पैसे दे जाना, 
मैं घर में अकेली बैठी बोर होती रहती हूं!!!

Jokes Husband wife jokes in hindi majedar jokes hindi chutkule viral funny jokes
Jokes

एक पति-पत्नी बस मे यात्रा कर रहे थे, 
पास ही एक हसीन युवती खड़ी थी।

एकाएक युवती ने घूमकर पति को तमाचा मारा 'बदमाश ! चुटकी क्यों काट रहा था।'

बेचारा पति भौंचक्का रह गया 

बस से उतरने के बाद उसने अपनी बीवी से कहा - 
राजू की मां मैने उसे चुटकी नहीं काटी थी  

पत्नी - मैं जानती हूं... 
तुम्हें सबक सिखाने के लिए मैंने ही उसे चुटकी काटी थी!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed