जब पत्नी ने कहा- शादी के 10 साल हो गए और एक आप हैं जो... पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
बेटा - पापा आपको मेरे स्कूल में बुलाया गया है!
पिता - क्या हुआ...?
बेटा - गणित के मास्टर ने पूछा 7x9 कितने..? मैंने बोला ..63 !
पिता - तो?
बेटा - तब उसने पूछा 9x7 कितने..?
पिता - तो गधे इसमें अंतर क्या है?
बेटा - बिलकुल, मैंने भी ऐसे ही कहा...!!!
जो अमृत पीते हैं उन्हें देव...
और
जो विष पीते हैं उन्हें 'महादेव' कहते हैं।
.
लेकिन विष पीकर भी जो
अमृत जैसा मुंह बनाए उसे
'पतिदेव' कहते हैं...!!!
पत्नी - शादी के 10 साल हो गए और एक आप हैं जो
आज तक कहीं घुमाने तक नहीं ले गए।
पति - ठीक है... आज घूमने चलेंगे।
शाम को पति उसे लेकर श्मशान घाट ले गया।
पत्नी (गुस्से से) - छी, श्मशान भी कोई घूमने की जगह होती है।
पति - अरे पगली! लोग तो मरते हैं... यहां आने के लिए...!!!