फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes friednship jokes in hindi husband wife jokes majedar chutkule

जब श्याम ने अपने दोस्त से की पत्नी की बड़ाई, ये मजेदार चुटकुले आपको कर देंगे लोटपोट

Sun, 26 May 2019 09:00 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 26 May 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Jokes friednship jokes in hindi husband wife jokes majedar chutkule
Jokes

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

विज्ञापन


----------------------------

पति - तुम मुझे बात-बात में अपनी मां के पास जाने की धमकी देती हो...
क्या ये अच्छी बात है? 

पत्नी - ठीक है तो अब मैंने जाने का इरादा छोड़ दिया है... मां को यहीं बुला लूंगी...!!!

----------------------------

गीता - दुनिया में कैसे-कैसे 420 लोग भरे पड़े हैं 

रीता - क्यों क्या हुआ?

गीता - आज सवेरे दूधवाला मुझे खोटी अठन्नी दे गया

रीता -कहां है वह अठन्नी 

गीता - वह तो मैंने सब्जीवाले को देकर सब्जी खरीद ली!!! 

Jokes friednship jokes in hindi husband wife jokes majedar chutkule

एक वृद्ध सज्जन ने एक कंपनी के दफ्तर में जाकर मैनेजर से कहा, 
आपके दफ्तर में मेरा लड़का काम करता है...
क्या मैं उससे मिल सकता हूं ?

मैनेजर ने बड़े गौर से वृद्ध सज्जन को देखा और कहा, 
मुझे खेद है कि आप देर से आये! 
आपका लड़का आपका अंतिम संस्कार करने के लिए छुट्टी लेकर अभी-अभी गया है...!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes friednship jokes in hindi husband wife jokes majedar chutkule
joke smiley

चींटू - आपकी पत्नी क्यों भाग गई?

मींटू - पता नहीं! मैं बाथरूम में नहाने गया 
और वो भाग गई!

चींटू - लगता है ऐसे मौके का बेचारी सालों से इंतजार कर रही थी!!! 

विज्ञापन

Jokes friednship jokes in hindi husband wife jokes majedar chutkule
जोक्स

पति - अब बताओ भुलक्कड़ कौन है ? 
तुम बस में अपना छाता छोड़कर चली आ रही थी, 
मैं उसे तो ले ही आया, साथ ही अपना छाता भी लाना नहीं भूला

पत्नी - मगर घर से तो हम कोई भी छाता लेकर नहीं गए थे!

Jokes friednship jokes in hindi husband wife jokes majedar chutkule

श्याम अपने दोस्त से पत्नी की प्रशंसा कर रहा था, 
मेरी बीवी कभी भी मेरी बात नहीं टालती 

राम - कैसे?

श्याम - कल रात खाना खाने के बाद मैंने गर्म पानी मांगा और उसने तुंरत पानी गर्म कर दिया

राम - पर खाना खाने के बाद तुम्हें गर्म पानी की क्या जरूरत पड़ी थी ?

श्याम - अब ठंडे पानी से बर्तन धोने में दिक्कत होती है ना इसलिए...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed