जोक्स: पत्नी ने जब पूछा कि मुझसे शादी क्यों की, तो पति ने दिया धमाकेदार जवाब
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------
पत्नी - तुम मुझे कितना प्यार करते हो?
पति - 72% मेरी जान...
पत्नी - 100% क्यों नहीं करते हो?
पति - पगली... लग्जरी चीजों पर 28 फीसदी जीएसटी भी तो लगता है ना...!!!
टीचर - अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए,
तो तुम क्या करोगे?
छात्र - एक-दो घंटे देखेंगे,
अगर कोई ले जाता है तो ठीक है,
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे...!!!
पत्नी - आपने मुझमे क्या देख कर शादी की....
.
पति - कुछ नहीं, बचपन से शौक था बड़े पंगे लेने का