{"_id":"67d17f9f21f6cd399c04ea49","slug":"happy-holi-2025-funny-viral-holi-jokes-and-funny-holi-shayari-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi Funny Jokes: बिना रंग डाले पत्नी आपके गाल न कर दे लाल, पढ़िए होली के मजेदार चुटकुले","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Holi Funny Jokes: बिना रंग डाले पत्नी आपके गाल न कर दे लाल, पढ़िए होली के मजेदार चुटकुले
Wed, 12 Mar 2025 06:37 PM IST
सोनिया चौहान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनिया चौहान
Updated Wed, 12 Mar 2025 06:37 PM IST
सार
Holi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।
विज्ञापन
होली के मजेदार चुटकुले
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Viral Holi Jokes: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में अगर आपको सेहतमंद रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं, तो आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलासिला....
विज्ञापन
एक गर्लफ्रेंड ने अपनी होली की फोटो अपने बॉयफ्रेंड को भेजी
और लिखा- बेबी कितनी गंदी लग रही हूं ना मैं?
बॉयफ्रेंड ने जवाब दिया- वैसे भी तू कौन-सी अच्छी लगती है.....
गोलू (भोलू से)- यार किसी के रंग वाले गुब्बारा मारने पर उसे कैच करके वापस उसी को मारने से
सन्नी देओल जैसी फीलिंग आती है...
आपने दिल का हाल बताना छोड़ दिया
हमने भी गहराई में जाना छोड़ दिया
अरे ये क्या?
होली से पहले ही आपने नहाना छोड़ दिया....
पड़ोसन के साथ होली खेलते वक्त ध्यान रखें
वरना....बगैर रंग डाले
पत्नी आपका गाल लाल कर सकती है
जनहित में जारी.....
कृपया अपनी Girlfriend को Safe रखें
हादसा हो जायेगा अगर….
पता चला कि….
वो किसी और की हो ली…
Funny Holi Shyari: होली पर दोस्तों को भेजें ये चटपटी फनी शायरियां, पढ़कर वो भी कहेंगे वाह
विज्ञापन