फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   vidya elected second time prisdent of truck union

विद्यारतन दूसरी बार ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष

Thu, 10 Mar 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ Updated Thu, 10 Mar 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
vidya elected second time prisdent of truck union
नालागढ़ में चुनी गई ट्रक अाआपरेटर यू‌न‌ियन। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की सबसे बड़ी ट्रक यूनियनों में शुमार ट्रक ऑपरेटर यूनियन नालागढ़ इकाई के चुनाव में विद्यारतन चौधरी को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। राम सिंह और भाग सिंह चौधरी को उपाध्यक्ष, जगदीश चंद जग्गी को महासचिव, सुरजीत सैणी को सचिव, बीर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में पिछले वर्ष की कार्यकारिणी को दोबारा काम करने का मौका दिया गया।

विज्ञापन

  ट्रक ऑपरेटर नालगाढ़ के चुनाव नई बिल्डिंग में हुए। चुनाव के लिए लक्ष्मी सिंह को चुनाव का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी  की ओर से किए कार्यों की जानकारी दी तथा ट्रक ऑपरेटरों से इसी कार्यकारिणी को दोबारा कार्य करने का मौका देने की बात कही। इस पर सभी ऑपरेटरों ने ध्वनिमत से हाथ खड़े करके पुरानी कार्यकारिणी को दोबारा मौका देने की बात कही। दूसरी बार अध्यक्ष बने विद्यारतन चौधरी ने कहा कि यूनियन का कार्य ईमानदारी से किया जाएगा। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। पहले आओ पहले पाओ नीति के तहत कार्य होगा। उन्होंने सभी ट्रक संचालकों से एकजुट होने की अपील की है। कहा कि ट्रक संचालक एकजुट होंगे तभी वे किसी कार्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी संचालक उद्योग के साथ अभद्र व्यवहार न करें जिससे ट्रक यूनियन और उद्योगों के बीच खटास पैदा हो। उन्होंने ठेके पर चल रहे ट्रक संचालकों से कहा वह वह इसे बंद कर दें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किसने क्या कहा
पूर्व विधायक लखविंद्र राणा ने कहा कि यूनियन को और मजबूत करने के लिए सरकार से सहयोग की बात की जाएगी। नई कार्यकारिणी को और बेहतर करने की अपील की। बद्दी के नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल ने कहा कि पूरे बीबीएन क्षेत्र से इस यूनियन के माध्यम से लोगों के घर का खर्चा चल रहा है। इसलिए इस कार्य को ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने अध्यक्ष से कहा कि बद्दी में सड़क से साथ खड़ी होने वाली गाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने की मांग की है। इससे जहां दुर्घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है वहीं सड़क पर जाम भी लग रहा है। यूनियन को चाहिए, इसके लिए जमीन खरीदें और ट्रक खड़ा करने के उचित व्यवस्था करें। इससे पूर्व 22 वर्ष तक रहे ट्रक आपरेटर के प्रधान स्व. सरदार ज्ञान सिंह को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरभजन सिंह ट्रक ऑपरेटरसोसायटी के प्रधान चुने
इस अवसर पर बद्दी-नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर कोआपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी के चुनाव में हरभजन सिंह चौधरी को प्रधान चुना गया। लक्ष्मी चंद की देखरेख में हुए चुनाव में गोपाल सिंह को उपप्रधान देवीशरण खुल्लर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर शिरोमणी अकाली दल के सदस्य दलजीत सिंह भिंडर, अवतार सैणी, राजेंद्र झल्ला, जसबीर सैणी, कुलदीप सिंह, हरपाल सिंह, सतनाम सिंह, हरप्रीत सिंह, चरणजीत सिंह, अजीत सिंह, सतविंद्र सिंह, परमजीत सिंह, बलदेव ठाकुर, हरनेक ठाकुर, बेअंत ठाकुर, डीआर चंदेल, दीपू पंडित, लवली कौशल, चमन लाल, रविंद्र गोला, हरबंस सिंह, हरभजन सिंह और सुखदेव सिंह ने भाग लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed