{"_id":"56e015d44f1c1ba0368b4570","slug":"raking","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारा खाकर घर लौट रही महिला से छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भंडारा खाकर घर लौट रही महिला से छेड़खानी
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ सोलन
Updated Wed, 09 Mar 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
महिला से छेड़खानी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरोटीवाला में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करना मनचले को भारी पड़ा। गुस्साए लोगों ने मनचले की बुरी तरह से धुनाई कर डाली। पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला बरोटीवाला से धार्मिक समारोह से वापस आ रही थी। इसी दौरान उससे छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शिवरात्रि का भंडारा खाकर लौट रही एक महिला को बरोटीवाला में ट्रक चालक ने पकड़ लिया। हरियाणा राज्य की यह महिला बरोटीवाला में सिलाई का कार्य करती है। शाम को अपनी बहन और जीजा के साथ बरोटीवाला स्थित शिव मंदिर में भंडारा खाने गई थी।
भंडारा खाने के बाद उसके जीजा और बहन अपने कमरे चले गए।
उसका कमरा उसके आगे था जिस पर वह अकेले ही अपने कमरे की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह हिमाचल फाइवर कंपनी के पास पहुंची तो वहां खड़े एक ट्रक से चालक उतरा और महिला को अकेले देखकर उससे अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर वहां से निकल रहे कुछ लोगों ने महिला को ट्रक चालक के चंगुल से छुड़ाया तथा चालक की अच्छी से धुनाई कर डाली। एसबी बिशेर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।