{"_id":"56e1b15c4f1c1b11418b4568","slug":"one-student-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं का पेपर देते उठा पेट में दर्द, छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दसवीं का पेपर देते उठा पेट में दर्द, छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं कक्षा की परीक्षा दे रहे छात्र की पेट में दर्द होने से मौत हो गई। द्रंग विकास खंड की ग्राम पंचायत शिलग की वार्ड चैहड़ के गांव गागल जमोह के 17 वर्षीय छात्र दीप कुमार पुत्र जयवंती देवी पत्नी स्व. नंद लाल के पेट में अचानक दर्द उठा। परिजन और ग्रामीण बेहोशी की हालत में उसे नागरिक अस्पताल पधर ले गए।
विज्ञापन
छात्र की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया जहां उपचारधीन छात्र ने दूसरे दिन सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। उक्त छात्र हाई स्कूल साहल में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे रहा था। पंचायत के पूर्व प्रधान बालम राम ठाकुर, प्रधान राजेंद्र कुमार, आशा कुमारी, कैप्टन प्रेम सिंह ने बताया कि जोनल अस्पताल से छात्र का शव परिजनों को सौंप दिया है। छात्र अति निर्धन परिवार से संबंध रखता है।
विज्ञापन
मृतक की मां मानसिक रूप से परेशान रहती है। दो भाइयों में एक घर से गायब है और दूसरा पढ़ रहा है। स्थानीय पंचायत ने स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर और एसडीएम पधर से छात्र के परिजनों की हर संभव आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन