फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Two arrested for blowing jewelery worth Rs 25 crore in Delhi

Bilaspur: दिल्ली में 25 करोड़ की ज्वेलरी उड़ाने वाले दो गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में भी कई वारदातों को दिया अंजाम

Fri, 29 Sep 2023 12:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Sep 2023 12:59 PM IST
सार

बिलासपुर पुलिस ने दिल्ली के जंगपुरा और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई सात चोरियों के मामले में लोकेश श्रीवास और उसके साथी शिवा चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दिल्ली के जंगपुरा के ज्वेलरी शॉप में की गई चोरी का 18 किलो से ज्यादा सोना- हीरे के आभूषण और बिलासपुर, कवर्धा में हुई चोरी के मामले में ज्वेलरी भी जब्त की है।

विज्ञापन
Two arrested for blowing jewelery worth Rs 25 crore in Delhi
सोने के साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर पुलिस ने दिल्ली के जंगपुरा और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई सात चोरियों के मामले में लोकेश श्रीवास और उसके साथी शिवा चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दिल्ली के जंगपुरा के ज्वेलरी शॉप में की गई चोरी का 18 किलो से ज्यादा सोना- हीरे के आभूषण और बिलासपुर, कवर्धा में हुई चोरी के मामले में ज्वेलरी भी जब्त की है। पुलिस को ये बड़ी सफलता एसपी संतोष सिंह के नेतृत्व में मिली है। दिल्ली पुलिस भी बिलासपुर पुलिस के संपर्क में है।

विज्ञापन


दरअसल, बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में  सात चोरी की वारदातें हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी संतोष सिंह ने एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस को जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस जांच के दौरान चोरी में शामिल दूर निवासी लोकेश के बारे में जानकारी मिली। इस सूचना के बाद बिलासपुर पुलिस, दुर्ग पुलिस और रायपुर पुलिस के सहयोग से दुर्ग समृतिनगर थाना क्षेत्र के एक घर से लोकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बिलासपुर में हुई चोरी के मामले में 12.50 लाख के माल की जब्ती की गई। 

विज्ञापन

 


वहीं आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर राजधानी दिल्ली के जंगपुरा में सनसनीखेज ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की बात भी कबूल की। आरोपी के कब्जे से दिल्ली जंगपुरा में चोरी हुए 18 किलो से ज्यादा के सोना और हीरे के आभूषण बरामद किये गये हैं। आरोपी ने पूछताछ में कवर्धा निवासी अपने साथी शिवा चंद्रवंसी के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिलासपुर पुलिस ने शिवा को गुरुवार को ही कवर्धा से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कवर्धा के ज्वेलरी दुकान में हुई 23 लाख की ज्वेलरी बरामद की गई है। इस मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस बिलासपुर लेकर पहुंची है। साथ ही दोनों से पूछताछ भी की जा रही है। वहीं दिल्ली के जंगपुरा में हुई 25 करोड़ की चोरी में भी दोनों आरोपी शामिल है। दिल्ली पुलिस भी इस मामले में बिलासपुर पहुंच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed