फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Kawardha Accident High Court sought answers from the State Government and National Highway Authority in Bilasp

Kawardha Accident: हादसे रोकने के लिए क्या की गई पहल, HC ने राज्य सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी से मांगा जवाब

Fri, 24 May 2024 03:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 24 May 2024 03:31 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी से कहा कि सड़क हादसे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कितना अमल हुआ इसको लेकर रिपोर्ट पेश करें।

विज्ञापन
Kawardha Accident High Court sought answers from the State Government and National Highway Authority in Bilasp
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कवर्धा में हुए सड़क हादसे पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने कहा शपथ पत्र में बताएं राज्य सरकार सड़क हादसे रोकने के लिए क्या पहल कर रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि कवर्धा हादसे में 19 लोगों की मौत हुई थी जिस पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई की है।मामले में जनहित याचिका के रूप में शुरू की गई सुनवाई। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी से कहा कि सड़क हादसे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कितना अमल हुआ इसको लेकर रिपोर्ट पेश करें। वहीं अब इस मामले पर 26 जून को अगली सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस की डिविजन बेंच में सुनवाई हुई।  

विज्ञापन

 

20 मई को हुआ था हादसा 
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 20 मई को भीषण सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 18 महिलाएं और एक पुरुष थे। दरअसल यह हादसा पिकअप के पलटने की वजह से हुआ था। पिकअप में करीब 36 लोग सवार थे, ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी में हुआ था। पिकअप 30 फिट नीचे खाई में गिर गई जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक ही गांव के रहने वाले थे सभी मृतक 

सभी मृतक सेमरहा गांव के रहने वाले थे। जिस सड़क में यह हादसा हुआ था वह प्रधानमंत्री सड़क में आती है। ये कुई से होते हुए नेऊर और रुकमीदादर को जोड़ती है। इसके बाद मध्य प्रदेश शुरू हो जाता है। घटना स्थल सुदुर वनांचल और पहाड़ी क्षेत्र में आता है। यहां पर मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed