फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 107 वी जयंती मनाई 250 पौधे किए रोपण

पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 107 वी जयंती मनाई 250 पौधे किए रोपण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 107 वी जयंती मनाई

250 पौधे किए रोपण
फोटो कैप्शन पौधरोपण करते मुख्य अतिथि चौ रणधीर सिह व अन्य - फोटो : Amar Ujala
(साढौरा) डीएवी कॉलेज साढौरा में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, किसान, गरीब एवं कमेरे वर्ग के मसीहा तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवी लाल की 107 वी जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में साढौरा के विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के सचिव तथा समाजसेवी चौधरी रणधीर सिंह ने
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ रणपाल सिंह ने मुख्य अतिथि चौ रणधीर सिह , दिलबाग सिंह नैन (प्रदेश प्रवक्ता, जेजेपी), नरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित विशिष्ट अतिथि गणों का स्वागत फूल मालाओं से किया तथा इस अवसर चौ रणधीर सिंह ने कहा कहा कि चौधरी देवीलाल एक युग पुरुष थे। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल ने अपने जीवनभर किसानों व कमेरे वर्ग के लिए आवाज़ उठाई और संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल एक वयक्ति नहीं बल्कि संस्था थे जिन्होंने हर वर्ग के लिए काम किया और देश में पहली बार हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन लागू की। आज हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रधांजलि देना है। कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि इस अवसर पर ढाई सौ से अधिक पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर डॉ आर के कुर्रा, डॉ परमजीत पाहवा, डॉ एस के दुबे, दर्शन लाल, छत्रपाल, योगेश सिंह मोहन, अनुपम खन्ना, गुरमेज सिंह, राजेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 107 वी जयंती मनाई

250 पौधे किए रोपण
मुख्यअतिथि को सम्मानित करते - फोटो : Amar Ujala
मुख्यअतिथि को सम्मानित करते
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed