{"_id":"5f6b26138ebc3edf1c301a69","slug":"yamuna-nagar1600857619","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन कर रहे पीटीआई शिक्षकों की पुलिस से झड़प","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन कर रहे पीटीआई शिक्षकों की पुलिस से झड़प
विज्ञापन
पीटीआई शिक्षकों को रोकती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर
विज्ञापन
लंबे समय से धरने पर बैठे बर्खास्त पीटीआई टीचरों ने शिक्षा मंत्री के घर का घेराव करना चाहा। जिसको लेकर पीटीआई और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। हालात ऐसे हो गए कि पीटीआई टीचरों ने पुलिस के अवरोधक तोड़ कर शिक्षा मंत्री के निवास स्थान पर जा पहुंचे।
काफी देर तक शिक्षा मंत्री के निवास स्थान के बाहर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल शिक्षा मंत्री से पीटीआई टीचर मिलने के लिए आए थे और उन्होंने मंत्री से समय भी ले रखा था, लेकिन पुलिस इन पीटीआई टीचरों को मंत्री से मिलने से रोक लिया। मंत्री के निवास स्थान से पहले सडक तक तीन बेरिकेट्स लगाए हुए थे। जिन्हें एक के बाद एक पीटीआई टीचर पार कर शिक्षा मंत्री के निवास स्थान के करीब पहुंचे तो पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए अपना दम दिखाना चाहा, लेकिन इस बीच पीटीआई टीचरों ने पुलिस को ही खदेड दिया। पीटीआई टीचर प्रधान रामस्वरूप शर्मा का कहना है कि 1983 जिन पीटीआई टीचरों को निकाला गया था, उनमें से हरियाणा के कुछ पीटीआई मंत्री से मिलने के लिए आए थे और शिक्षा मंत्री कोरोना का बहाना लगाते हुए घर के अंदर ही रहे और वह टीचरों से मिलना नही चाहते थे। ऐसे में इन लोगों के बीच पुलिस दीवार बनकर खडा हो गई। जिसको लेकर पीटीआई टीचरों ने पुलिस को खदेड आगे बढ गए। घर के बाहर जब टीचर पहुंच गए तो तब जाकर कुछ टीचरों को मंत्री से मिलने दिया गया। टीचरों की मांग है कि सीएम से शिक्षा मंत्री इन टीचरों के बारे में बात करें। इसके लिए ही यह लोग शिक्षा मंत्री से मिलने के लिए आए थे लेकिन। इन्हें जबरन रोकने का प्रयास हुआ तो तब इन लोगो ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की की।
वहीं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का कहना है कि हम नियमों से बंधे हुए है। इस बाबत मुख्यमंत्री से बातचीत की गई थी। शिक्षक संयम से काम लें।
विज्ञापन
पीटीआई शिक्षकों को शिक्षा मंत्री के पास जाने से रोकते पुलिसकर्मी।
- फोटो : Amar Ujala
पीटीआई शिक्षकों को शिक्षा मंत्री के पास जाने से रोकते पुलिसकर्मी।
पुलिस और पीटीआई शिक्षक के बीच झड़प हो गई।
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस और पीटीआई शिक्षक के बीच झड़प हो गई।