फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने रोडवेज चालक को कुचला

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने रोडवेज चालक को कुचला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने रोडवेज चालक को कुचला
थाने में खड़ा ट्रैक्टर - फोटो : Amar Ujala
छछरौली
विज्ञापन
सुबह घर से सैर के लिए निकले रोडवेज ड्राइवर की लकड़ी से भरे ट्रैक्टर के नीचे कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर ड्राइवर मौके पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छछरौली थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे थाने में सूचना आई थी कि छछरौली तहसील के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने व्यक्ति को टक्कर मार दी है। मौके पर जाकर देखा तो ट्राली का पिछला टायर व्यक्ति के ऊपर चढ़ा हुआ था। इस दौरान व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक व्यक्ति को ट्राली के नीचे से निकल गया और उसकी शिनाख्त की गई तो पता चला कि वह छछरौली निवासी रमन उम्र 40 वर्षीय है। जो कि रोडवेज में ड्राइवर है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह सुबह घर से सैर करने के लिए निकला था और उसके थोड़ी देर बाद ही घर पर सूचना आई कि रमन का एक्सीडेंट हो गया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।  ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed