{"_id":"5e8458fa8ebc3e77377a9a1b","slug":"mla-food-distribution-at-yamunanagar75","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खाने का सामान देने विधायक खुद पहुंचे जरूरतमन्दों के पास","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खाने का सामान देने विधायक खुद पहुंचे जरूरतमन्दों के पास
जरूरतमन्दों को भोजन वितरित करते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
संवाद न्यूज़ एजेंसी यमुनानगर: कोरोना वायरस देश में कहर बरपा रहा है। इस संकट की घड़ी में लोग एक दूसरे की मदद भी कर रहे है। यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा भी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मदद करते नजर आ रहे है। गुरूवार को स्वयं विधायक घनश्याम अरोड़ा शहर में भोजन बांटने के लिए निकले। उन्होंने कहा कि शहर में यूपी, बिहार, सहित अन्य राज्य के लोग बड़ी संख्या में मजदूरी के लिहाज से यहां रह रहे थे, लेकिन देश में लॉक डाउन होने के कारण आवाजाही बंद हो गई और सभी मजदूर यही रुक गए। विधायक ने कहा कि प्रशासन द्वारा कोशिश करी जा रही है कि सभी मज़दूरों तक भोजन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन चौक के पास जैन मंदिर में सभी ऐसे ज़रूरतमंदो को भोजन बांटा। विधायक ने जनता से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन में पूर्ण रूप से सरकार और प्रशासन का सहयोग करें और अपने घरों में रहें। उन्होंने कहा कि कोरोना के चक्रव्यू को तोड़ने के घरों में रहना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है। वहीं सनातन धर्म मंदिर सभा, मॉडल टाउन द्वारा विधायक को मुख्यमंत्री कोरोना रीलीफ फंड में ₹111000/- की राशि का ड्राफ़्ट दिया। विधायक घनश्याम अरोड़ा इस संस्था के संरक्षक भी हैं। संरक्षक होने के नाते विधायक ने ड्राफ़्ट उपायुक्त मुकुल कुमार को दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
डीसी मुकुल कुमार को एक लाख 11 हजार रोये का चेक भेंट करते विधायक घनश्यामदास अरोड़ा
- फोटो : AMAR UJALA
डीसी मुकुल कुमार को एक लाख 11 हजार रोये का चेक भेंट करते विधायक घनश्यामदास अरोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।