फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   help for needly person

कोरोना से लड़ने की जंग में मदद के लिए आगे आए शहरवासी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
help for needly person
यमुनानगर प्रदेश सरकार की अपील पर यमुनानगर जिले में औद्योगिक, व्यापारिक, सामाजिक संगठन व नेता कोरोना से लड़ने की जंग में मदद के लिए आगे आए हैं। पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री रही कमला वर्मा ने मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक विधायक घनश्याम अरोड़ा को दिया। उन्होंने जनता से सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की और लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की भी अपील की। वहीं राधा स्वामी सत्संग के 20 डेरों में लगभग दस हजार लोगों को आसरा दिया गया है। बताया गया कि ज़्यादातर अस्थाई मज़दूर हैं जो लॉकडाउन की वजह से पलायन नहीं कर पाए। इन सब लोगों के भोजन और सोशल डिस्टन्सिंग का पूरा ध्यान डेरों द्वारा रखा जा रहा है। सत्संग द्वारा लगभग 8000 लोगों का खाना रोज़ाना रेड क्रॉस सोसायटी में भेजा जा रहा हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता गिरीश पुरी, राजन वर्मा, आदर्श आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed