{"_id":"62b88bd73185ef47533a7ef4","slug":"sonipat1656261591","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना किनारे रेत खनन कंपनी में स्टॉक इंचार्ज की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
यमुना किनारे रेत खनन कंपनी में स्टॉक इंचार्ज की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
मुरथल थाना
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना किनारे रेत खनन कंपनी में स्टॉक इंचार्ज की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
- गांव मिमारपुर के पास यमुना किनारे देर रात दिया गया वारदात को अंजाम
-मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। यमुना किनारे गांव मिमारपुर के पास रेत खनन कंपनी में स्टॉक इंचार्ज का काम करने वाले युवक की अज्ञात हमलावरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों को मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव बसौदी निवासी जयदीप उर्फ बापौली गांव मिमारपुर के पास यमुना किनारे अल्टीमेट स्टॉक रेत खनन कंपनी में बतौर इंचार्ज काम करता था। देर रात उसकी अज्ञात हमलावरों ने पीटकर हत्या कर दी। मृतक के भाई जसबीर ने बताया कि उसे देर रात सूचना मिली थी कि उसके भाई पर हमला किया गया है। वह खनन कंपनी के स्टॉक पर पहुंचा तो उसके भाई का शव जमीन पर पड़ा था। उसके भाई के शरीर पर चोट के दर्जन भर निशान थे। उसने मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि रेत चोरी करने आए लोगों ने हमला किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर पता लगाया जाएगा कि हमला किस कारण किया गया है। मृतक के भाई ने फिलहाल किसी रंजिश में हत्या किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन