फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पेट्रोल पंप के सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर 50 हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गए बदमाश

पेट्रोल पंप के सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर 50 हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गए बदमाश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 05:34 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर 50 हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन
- बाइक पर सवार होकर आए तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम - बदमाशों ने बाइक में 699 रुपये का पेट्रोल डलवाया, पैसे मांगने पर तीनों ने पिस्तौल निकाल सेल्समैन व अन्य को काबू किया - सोहटी-बहादुरगढ़ रोड स्थित केएसके फिलिंग स्टेशन पर हुई वारदात संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। सोहटी-बहादुरगढ़ रोड स्थित केएसके फिलिंग स्टेशन पर बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन व अन्य को पिस्तौल दिखाकर काबू कर लिया। बदमाश पेट्रोल पंप से करीब 50 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। बदमाशों ने इससे पहले बाइक में 699 रुपये का पेट्रोल भी डलवाया।
गांव बरोणा निवासी नवीन ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह सोहटी-बहादुरगढ़ रोड स्थित केएसके फिलिंग स्टेशन पर दो साल से सेल्समैन का काम करता है। वीरवार देर शाम वह पेट्रोल पंप पर मौजूद था। उसके साथ दूसरा सेल्समैन लडऱावन का रहने वाला राहुल तथा टैंकर हेल्पर लडऱावण का आकाश और गढ़ी कुंडल का प्रवीन भी मौजूद थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने बाइक में 699 रुपये में पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल लेने के बाद पैसे देने के बजाय वह इधर-उधर घूमने लगे। जब उसने युवकों को पैसे देने को कहा तो उनमें से एक युवक ने जेब से पिस्तौल निकालकर उसे काबू कर लिया। उसके बाद आरोपी ने उसकी जेब से करीब 30 हजार रुपये छीन लिए। बदमाश के साथ दो अन्य साथियों ने राहुल, आकाश व प्रवीन पर भी पिस्तौल तान दी। उसके बाद उन्होंने राहुल से करीब आठ हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। उनमें एक बदमाश जबरन नवीन को मैनेजर के कमरे में ले गया। वहां पर उन्होंने कमरे में रखी अलमारी से करीब 12 हजार रुपये लूट लिए। उसके बाद बदमाश हसनगढ़ की तरफ भाग गए। नवीन ने मामले की सूचना पेट्रोल पंप संचालक व पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed