फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से प्राइवेट ठेकेदार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से प्राइवेट ठेकेदार की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हेम नगर के पास बहालगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ठेकेदार की मौत हो गई। वह देर रात राजस्थान से वापस अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने उनके भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मूलरूप से गांव पलड़ा फिलहाल सेक्टर-13 निवासी प्रेम सिंह ने सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस को बताया कि वह कस्टम विभाग में कार्यरत है। उनका छोटा भाई प्रदीप कुमार (46) प्राइवेट ठेकेदारी करता था। वह आदर्श नगर में गांधी चौक के पास रहता था। 1 मार्च की रात करीब दो बजे वह राजस्थान के टोंक से वापस आया था। वह रात को बहालगढ़ में बस से उतरकर वहां से आटो में सवार होकर सोनीपत आ गया। वह हेम नगर के पास आटो से उतरकर घर जाने के लिए सडक़ पार कर रहे थे कि उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उनके भाई को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने प्रेम सिंह के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। जिससे हादसा करने वाले वाहन की पहचान कर चालक को गिरफ्तार किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed