फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बिजली कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में ग्रामीणों का हंगामा

बिजली कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में ग्रामीणों का हंगामा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 02:25 PM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में ग्रामीणों का हंगामा
खरखोदा थाना में हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। सैदपुर औद्योगिक क्षेत्र में 21 फरवरी की शाम को गांव थाना कलां के युवक की करंट लगने से मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने खरखौदा थाना में हंगामा किया। उन्होंने मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने मामले में हत्या व जबरन काम कराने का मुकदमा दर्ज कर रखा है।
विज्ञापन
गांव थाना कलां निवासी सुमित पहले बिजली निगम में अप्रेंटिस के तौर पर काम कर चुका था। 21 फरवरी को सुमित सैदपुर औद्योगिक क्षेत्र में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए बिजली निगम के बुलावे पर कर्मचारियों के साथ गया था। जहां पर करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर विभिन्न आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले में हत्या व जबरन काम करवाने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं होने से रोषित ग्रामीण व परिजन खरखौदा थाना में पहुंचे हैं। वह पुलिस पर ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ग्रामीणों को समझाकर शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण मामले में जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। 
विज्ञापन

बिजली कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में ग्रामीणों का हंगामा
खरखोदा थाना में हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाने कर प्रयास करते इंस्पेक्टर जसपाल सिंह - फोटो : Amar Ujala
खरखोदा थाना में हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाने कर प्रयास करते इंस्पेक्टर जसपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed