{"_id":"621b3a6bb72e682d4952fd99","slug":"sonipat1645951595","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूसीआई कम्युनिस्ट के कार्यकर्ताओं ने जलाया रूस के राष्ट्रपति का पुतला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एसयूसीआई कम्युनिस्ट के कार्यकर्ताओं ने जलाया रूस के राष्ट्रपति का पुतला
सोनीपत में रूस के राष्ट्रपति का पुतला जलाते एसयूसीआई कार्यकर्ता।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर छोटूराम चौक पर एकत्रित होकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पुतला जलाया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से यूक्रेन में फंसे भारतीयों की जल्द वतन वापसी कराने की मांग की।
विज्ञापन
कामरेड ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले से बेकसूर जनता को मौत का घाट उतारा जा रहा है। केंद्र सरकार को इस दिशा में ठोस पहल करते हुए युद्ध रूकवाने में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए। यूके्रन में पढऩे गए 20 हजार से ज्यादा भारतीय विद्यार्थियों को वापस स्वदेश लाया जाए। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के कार्यकर्ताओं ने रूस की ओर से यूक्रेन पर किए जा रहे हमले की निंदा की है। उनकी मांग है कि रूस की ओर से हमले को रोकना चाहिए। यूक्रेन में शांति व्यवस्था बनाए रखने को जल्द कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।