{"_id":"6214a1fcb86ce022d91cfc4a","slug":"sonipat1645519356","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ सोनीपत ने लूट के मामले में इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एसटीएफ सोनीपत ने लूट के मामले में इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। एसटीएफ सोनीपत की टीम ने लूट के मामले में इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बख्तावरपुर के रहने वाले ध्रीरज व दौलत राम है। दोनों पर लूट के मामले में पांच-पांच हजार रुपये का इनाम था । एसटीएफ आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
एसटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मुरथल के पास से पिस्तौल के बल पर कार लूटने के आरोपी मुरथल के पास आने वाले है। आरोपियों के खिलाफ गांव कामी के मनोज ने 8 दिसंबर, 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था। उसने एसएसपी को शिकायत दी कि 2 नवंबर, 2021 को वह मुरथल में रायल होशियारपुर ढाबे पर कुछ देर के लिए रुका था। इस दौरान वहां पर बख्तावरपुर निवासी धीरज और दौलत उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उसकी कार छीन ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी हत्या समेत अन्य मुकदमे दर्ज है। सतीश देशवाल ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।