{"_id":"61fceb3d260241213c2c19b0","slug":"sonipat1643965245","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान शुरू, विद्यार्थियों ने शहर में निकाली रैली","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान शुरू, विद्यार्थियों ने शहर में निकाली रैली
नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकलते सामाजिक संगठन और विद्यार्थी
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हरियाणा व प्रयास संस्था की ओर से शुक्रवार को एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में 10 विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध विचार रखने पर सम्मानित किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने शहर में रैली निकालकर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया।
विज्ञापन
हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के उप निरीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को टोल फ्री नंबर 9050891508 की जानकारी दी गई। जिस पर किसी भी क्षेत्र में नशा बेचने वालों की शिकायत की जा सकेगी। शिकायत करने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसी नंबर पर नशा छोडऩे वाले भी संपर्क कर सकते हैं। संस्था के प्रधान सरदार मोहन सिंह मनोचा ने बताया कि प्रयास संस्था सोनीपत की ओर से लगातार नशे के विरोध में अभियान जारी रहेगा। जिसमें वार्ड व गांव स्तर पर स्वयंसेवक जोड़े जाएंगे। खास तौर पर युवाओं को इस टीम में शामिल किया जाएगा। इसके बाद उपनिरीक्षक अशोक वर्मा, प्रयास संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंगला व प्राचार्य किरण गुप्ता में विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलवाई। सिग्नस अस्पताल की ओर से विद्यार्थियों को मास्क व सेनिटाइजर वितरित किए गए। जागरूकता अभियान के इंचार्ज रविंद्र सरोहा रहे। इस दौरानें संजय जैन, मास्टर दिलबाग सिंह, सुरेश कालरा, राजू वर्मा, गौरव शर्मा, प्रवीण वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।