फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   आफत की बारिश ः जिले में 20 हजार एकड़ में फसल पर मंडराया संकट

आफत की बारिश ः जिले में 20 हजार एकड़ में फसल पर मंडराया संकट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में देर रात तेज हवाओं के साथ चली बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। करीब 20 हजार एकड़ फसल पर खतरा मंडराने लगा है। किसानों का कहना है कि पहले हुई बारिश के बाद से गेहूं व सरसों की फसल में पानी भरा हुआ है। ऐसे में देर रात से रुक-रुककर हो रही बारिश से खेतों में पानी खड़ा हो गया है। जिससे गेहूं व सरसों की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। जिले में वीरवार सुबह 8 बजे तक औसतन बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे तक बारिश होने की संभावना जताई है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश इसी प्रकार जारी रही तो फसल बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन
जिले में बुधवार देर रात करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। वीरवार को भी सुबह से रुक-रुककर बूंदाबांदी का दौर जारी है। वीरवार सुबह 8 बजे तक सोनीपत में 8 एमएम, गोहाना, खरखौदा, गन्नौर व राई ब्लॉक में 2-2 एमएम और खानपुर कलां में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में भी तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अनिल सहरावत ने कहा कि मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए पहले ही एडवाइजरी जारी की गई थी कि किसान फसलों में पानी ना खड़ा होने दें। खेत में पानी खड़ा रहने की स्थिति में फसल खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed