Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
नियम 134ए : खफा अभिभावकों ने शहर में निकाली सीएम के पुतले की शव यात्रा, फूका पुतला
{"_id":"61f7b45c7861fd586943dea0","slug":"sonipat1643623516","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए : खफा अभिभावकों ने शहर में निकाली सीएम के पुतले की शव यात्रा, फूका पुतला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नियम 134ए : खफा अभिभावकों ने शहर में निकाली सीएम के पुतले की शव यात्रा, फूका पुतला
सीएम मनोहर लाल का पुतला जलाते अभिभावक संघ के सदस्य
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। नियम 134ए के तहत विद्यार्थियों का दाखिला न होने से खफा अभिभावकों ने सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पुतले की शव यात्रा निकाली और गीता भवन चौक पर पहुंचकर पुतला दहन किया। इस दौरान छात्र अभिभावक संघ के सदस्यों व अभिभावकों ने सरकार, प्रशासन व शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन
छात्र अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी के नेतृत्व में अभिभावक सोमवार सुबह गुरुद्वारा रोड छोटी मस्जिद के पास विमल किशोर के कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से सुबह 10:30 बजे शव यात्रा शुरू की। जो गीता भवन चौक, झंडी रोड कच्चे क्वार्टर मुख्य बाजार, ईएसआई डिस्पेंसरी, सुभाष चौक, रेलवे रोड से होते हुए वापस गीता भवन चौक पहुंची। यहां पहुंचने के बाद अभिभावकों ने जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया गया। छात्र अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष विमल किशोर ने कहा कि शिक्षा विभाग सवा महीना बाद भी पहले ड्रा में शामिल सभी विद्यार्थियों के दाखिले नहीं करवा पाया है। अब दूसरे ड्रा के दाखिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी। यह बच्चों के साथ धोखा नहीं है तो और क्या है। बच्चों का साल खराब हो रहा है, लेकिन शिक्षा विभाग अभी तक दाखिलों को लेकर स्थिति ही स्पष्ट नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी बच्चों को दाखिला नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।