सोनीपत। खरखौदा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने शनिवार को अपनी मांग मनवाने के लिए जुलूस निकाला। बस अड्डे के सामने परशुराम पार्क से लेकर सांपला मार्ग स्थित विधायक आवास तक जुलूस निकाला। जहां पर उन्होंने प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने विधायक जयवीर सिंह को सरकार के नाम अपना मांगपत्र सौंपा। इस पर विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उनकी मांग सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं अपनी मांगों को मनवाने के लिए 8 दिसंबर से हड़ताल पर हैं। वह शनिवार को शहर के परशुराम पार्क में एकत्रित हुई। वहां से जुलूस निकालते हुए सांपला मार्ग स्थित विधायक आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन लेने के बाद कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इस दौरान सीटू के जिला प्रधान आनंद शर्मा, गीता नागर, अनु, ऊषा रानी, सोना देवी, सुमन, मंजू पहल, सुमन, बाला, अनीता, सुनीता, बिमला, कविता व सुदेश मौजूद रहे।