फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   डीसी रेट पर नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 4.69 लाख रुपये ठगे

डीसी रेट पर नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 4.69 लाख रुपये ठगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव रिवाड़ा के एक युवक से डीसी रेट की नौकरी लगवाने के नाम पर 4.69 लाख ठग लिए गए। युवक ने एक व्यक्ति पर रुपये लेकर मैं नौकरी लगवाने और वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया। इसको लेकर उसने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव रिवाड़ा निवासी कपिल ने पुलिस को बताया कि उसकी जान-पहचान गांव दुभेटा निवासी महाबीर के साथ थी। उसने उसकी डीसी रेट पर नौकरी लगवाने के लिए रोहतक जिले के गांव भैसरु निवासी विकास उर्फ विक्की से बात कराई थी। विकास ने उसे 50 हजार रुपये खाते में डालने और बाकी नकद देने की बात कही। इसके बाद उसने विकास के खाते में 49 हजार रुपये 6 जून, 2021 को डलवा दिए। उसके बाद वह उसके घर से 4.20 लाख रुपये लेकर गया था। इसके अलावा उसने विकास को अपने दस्तावेज भी दिए थे। आरोप है कि विकास ने न उसे नौकरी पर लगवाया और रुपये वापस मांगने पर धमकी देता है। इस पर उसने अब उसकी शिकायत पुलिस को दी है। सदर थाना पुलिस ने विकास पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed