फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   प्लाट के बाहर खड़ी कार को अज्ञात ने लगाई आग

प्लाट के बाहर खड़ी कार को अज्ञात ने लगाई आग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जटवाड़ा में तड़के प्लाट के सामने खड़ी कार में अज्ञात ने आग लगा दी। जब पीडि़त को आग लगने का पता लगा तो वह परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक कार जलकर ढांचा बन गई थी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जटवाड़ा निवासी परमजीत ने बताया कि उसने अपनी कार को प्लाट के सामने खड़ा कर रखा था। वीरवार तडक़े तीन बजे उनके प्लाट के पास रहने वाले अमित ने उसके पिता श्रीपाल सिंह को कॉल कर बताया कि आपकी कार में आग लगी हुई है। जिस पर उसका पिता श्रीपाल और भाई सोमबीर मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग से कार पूरी तरह से जल गई। परमजीत ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को बताया कि उनकी कार को अज्ञात ने आग लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed