सोनीपत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने वीरवार को लघु सचिवालय में एकत्रित होकर काला दिवस मनाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं वीरवार को धरना स्थल पर काले कपड़े पहनकर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने लघु सचिवालय से लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के पीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
5 फरवरी तक बढ़ाई गई हड़ताल का सूचना मुख्यमंत्री के नाम कार्यक्रम अधिकारी को दी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उसके खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लिए जाए, काम से हटाई गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूरा मानदेय व लगातार सेवा के साथ ड्यूटी पर बहाल किया जाए और वर्ष 2018 से न्यूनतम वेतन दिया जाए। जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा तो उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। जुलूस की अध्यक्षता गीता नागर व अनु ने संयुक्त रूप से की। संचालन ऊषा रानी, सोना देवी व सुमन देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सीटू की जिला सचिव सुनीता, सेवानंद, प्रताप सिंह, मास्टर बलबीर सिंह, दलबीर सिंह, कविता, अनीता, सोनी, बिमला, कविता, कमलेश, सुनीता, रेखा देवी भी मौजूद रहे।