फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   प्लंबर की सिर में चोट मारकर हत्या, शराब ठेके के पास मिला शव

प्लंबर की सिर में चोट मारकर हत्या, शराब ठेके के पास मिला शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
प्लंबर की सिर में चोट मारकर हत्या, शराब ठेके के पास मिला शव
भोला का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। गांव बैंयापुर में देर शाम घर से निकले युवक की अज्ञात हमलावरों ने सिर व कान के पास चोट मारकर हत्या कर दी। युवक का शव गांव के बाहर शराब ठेके के निकट पड़ा मिला है। युवक के पास ही उसकी बाइक भी पड़ी मिली है। सुबह परिजनों को शव मिलने का पता लगा तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पिता के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया  है। शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
गांव बैंयापुर के रहने वाले धर्मबीर सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसका बेटा भोला (29) प्लंबर का काम करता था। वह रविवार देर शाम सात बजे के बाद बाइक लेकर घर से निकला था। उसके बाद रातभर वह घर नहीं लौटा। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि उसके बेटे का शव गांव के बाहर शराब ठेके पास पास पड़ा है। जिस पर वह अपने भाई कृष्ण के साथ तुरंत ठेके पास पहुंचा। उसने देखा कि उसका बेटा ठेके के पास मृत पड़ा है। उसकी बाइक भी पास ही पड़ी थी। जिस पर उसके पास जाकर देखा तो उसके बेटे के सिर व कान के पास चोट के निशान मिले। उसके बेटे की सिर व कान के नीचे चोट मारकर हत्या कर गई है। उसने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद एसआई दिलावर की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने धर्मबीर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed