फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जन्मदिन पार्टी के बाद दोस्त को घर छोडक़र लौट रहे युवकों की कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, तीन गंभीर

जन्मदिन पार्टी के बाद दोस्त को घर छोडक़र लौट रहे युवकों की कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, तीन गंभीर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
जन्मदिन पार्टी के बाद दोस्त को घर छोडक़र लौट रहे युवकों की कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, तीन गंभीर
हादसे में टूटी कार - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। निर्माणाधीन एनएच-334बी पर गांव राठधना के पास अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने के कारण दो दोस्तों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वह रात को जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद अपने एक साथी को छोडक़र वापस लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मूलरूप से गांव फरमाणा फिलहाल सोनीपत की शिव कॉलोनी निवासी नवीन कुमार (21), अपने साथी गांव ताजपुर निवासी रवि (20), चौलका निवासी कंवल सिंह व अरुण, जठेड़ी निवासी कमल व गढ़ी बिंदरौली निवासी नवीन कुमार के साथ स्विप्ट कार में गांव जठेड़ी से चौलका गए थे। वह शुक्रवार देर रात अरुण को गांव चौलका में छोडऩे गए थे। कार को नवीन चला रहा था। जब वह चौलका से आते समय निर्माणाधीन एनएच-334बी से सोनीपत की तरफ आने लगे तो राठधना गांव के पास कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार सीमेंट के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पांचों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने नवीन व रवि को मृत घोषित कर दिया। वहीं कंवल सिंह, कमल व नवीन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शनिवार दोपहर को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
-------- जठेड़ी में जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर साथी को छोड़ने गए थे पांचों सामान्य अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि गांव जठेड़ी निवासी युवक का जन्मदिन था। उसके जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने सभी साथी गांव जठेड़ी गए थे। वहां से वह रात को अरुण को छोड़ने चौलका चला गया। वापस आते हुए उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed