Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
नियम 134ए : बच्चों को साथ लेकर डीईओ कार्यालय पहुंचे अभिभावक, मांगा शिक्षा का अधिकार
{"_id":"61e52fe07c3dc56721598d2e","slug":"sonipat1642409952","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए : बच्चों को साथ लेकर डीईओ कार्यालय पहुंचे अभिभावक, मांगा शिक्षा का अधिकार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नियम 134ए : बच्चों को साथ लेकर डीईओ कार्यालय पहुंचे अभिभावक, मांगा शिक्षा का अधिकार
डीईओ कार्यालय के बाहर रोष जताते अभिभावक और बच्चे
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाने की मांग को लेकर अभिभावक सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। अभिभावकों ने डीईओ से बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकारी मांगा और दाखिला करवाने की मांग की। जिला शिक्षा अधिकारी प्रोमिला भारद्वाज ने कहा कि इस प्रकार प्रदर्शन करने से कुछ नहीं होगा। शिक्षा विभाग प्रयासरत है कि बच्चों का नए या पुराने स्कूल में दाखिला करवाया जाए। फिलहाल मेरे हाथ में कुछ नहीं है।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी के बयान पर अभिभावक बिफर गए। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा अधिकारी ही कुछ नहीं कर सकते तो फिर चालू शैक्षणिक सत्र के बीच में नियम 134ए के तहत दाखिले की प्रक्रिया करने का औचित्य ही क्या था। छात्र-अभिभावक संघ के नेतृत्व में पहुंचे अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में भी बच्चों की पाठशाला शुरू की। अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी से आग्रह किया कि वे बच्चों के खराब होते साल को देखते हुए अभिभावकों की मांग को उच्चाधिकारियों के पास पहुंचाएं, ताकि बच्चों का साल खराब होने से बच सके। डीईओ प्रोमिला भारद्वाज ने कहा कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को पहले भी अवगत कराया गया है और आज भी इस बारे में बात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।