Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
टूटी सड़कों का निर्माण न होने से कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने जलाया सरकार का पुतला
{"_id":"61de9d75a4cbc176c945005a","slug":"sonipat1641979253","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़कों का निर्माण न होने से कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने जलाया सरकार का पुतला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
टूटी सड़कों का निर्माण न होने से कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने जलाया सरकार का पुतला
प्रदेश सरकार का पुतला जलाते कांग्रेस सेवा दल का सदस्य
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में काफी समय से टूटी सड़कों का निर्माण न होने के कारण बुधवार को रेलवे रोड पर कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। जिला प्रधान संजय बड़वासनियां ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढे बने हुए है। सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण लोग चोटिल हो रहे है। सरकार की ओर से सड़कों का निर्माण करने के लिए कोई कदम नहीं हो रहा।
विज्ञापन
सड़कों पर गड्ढे भरने के लिए पेचवर्क किया जा रहा है। कुछ समय बाद दोबारा गड्ढे बनने शुरू हो जाते है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि गोहाना रोड आरओबी पर शनिवार व रविवार को सड़क धंसने के मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पांच दिन में सड़कों का निर्माण शुरू नहीं कराया तो पीडब्ल्यूडी के एसई कार्यालय का घेराव कर दिया जाएगा। इस दौरान आप के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गौतम, नवीन, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार, युधिष्ठिर, रितेश, मोनू, सुरेंद्र, कप्तान, राजकुमार, मोहित शर्मा, राहुल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।