{"_id":"61d55d4b527c1d47cf269815","slug":"sonipat1641373003","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम का मिजाज, सुबह से ही हो रही बूंदाबांदी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बदला मौसम का मिजाज, सुबह से ही हो रही बूंदाबांदी
विज्ञापन
सोनीपत में बूंदाबांदी के बीच स्कूटी पर छाता लेकर जाते सवार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत: जिले में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदल गया। मंगलवार रात से ही आसमान में बादल छा गए थे और बुधवार सुबह बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। बारिश के साथ ही वातावरण में हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दो दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार भी बने रहेंगे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह से बंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया था। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार दो दिन तक बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। गेहूं की फसल में किसान पहली सिंचाई कर रहे हैं। तेज बारिश हो जाती है तो गेहूं की फसल की सिंचाई हो जाएगी। बूंदाबांदी से सडक़ों पर कीचड़ फैल गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ठंड के बीच बूंदाबांदी से लोगों को परेशानी हो रही है। बूंदाबांदी के बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में महज दो डिग्री का अंतर रह गया है। अधिकतम तापमान जहां 15 डिग्री सेल्सियस है वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सोनीपत में एनएच 44 पर बूंदाबांदी और हल्के कोहरे के बीच गुजरते वाहन चालक
- फोटो : Amar Ujala
सोनीपत में एनएच 44 पर बूंदाबांदी और हल्के कोहरे के बीच गुजरते वाहन चालक