{"_id":"61d01bcc12381363053f1426","slug":"sonipat1641028556","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में क्लर्क लगवाने के नाम पर युवक से 8 लाख 73 हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रेलवे में क्लर्क लगवाने के नाम पर युवक से 8 लाख 73 हजार रुपये की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत के गांव बैंयापुर खुर्द के रहने वाले युवक को रेलवे में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर 8 लाख 73 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। एसपी को शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने सीएम विंडो पर शिकायत दी। जिसके बाद अब सदर थाना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव बैंयापुर खुर्द के रहने वाले दीपक ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी कि रेलवे में प्राइवेट तौर पर सफाई का काम करता है। उसके साथ ही यूपी के फिरोजाबाद तिलयानी का बबलू भी प्राइवेट सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था। बबलू ने उसे कहा था कि वह उसकी रेलवे में उच्च अधिकारियों से जान-पहचान है। वह रेलवे में क्लर्क की नौकरी लगवा सकता है। इसके एवज में 10 लाख रुपये देने होंगे। उसने उसे कहा कि अभी तो कोई भर्ती भी नहीं निकली है तो बबलू ने कहा उच्च अधिकारियों से मिलकर वह काम करवा सकता है। जिससे वह उसके झांसे में आ गया। उसने आरोपी व उसके भाई विमल कुमार और पिता गया प्रसाद को मई, 2020 से किस्तों में 8 लाख 73 हजार रुपये दे दिए। साथ ही अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र के साथ ही आधार कार्ड व पेन कार्ड भी आरोपियों को दे रखें हैं। विमल कुमार व गया प्रसाद दो लाख रुपये मई माह के पहले सप्ताह में ही ले गए थे। उसके बाद किस्तों में राशि दी गई। उसने अपने इंडियन व एचडीएफसी बैंक के खाते से 5 लाख 71 हजार रुपये व ओरियंटल बैंक खाते से एक लाख दो हजार रुपये दिए थे। बाद में जब उसका काम नहीं हुआ तो आरोपियों ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए और दिल्ली से गांव भाग गए। जब वह उनके गांव में पहुंचा तो उसे मारने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि पैसा चुनाव लड़ने में खर्च हो गया। साथ ही कहीं शिकायत देने पर मारने की धमकी दी। सीएम विंडो पर शिकायत के बाद अब सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसपी को शिकायत के बाद नहीं हुई कार्रवाई
पीड़ित का आरोप है कि उसने 8 नवंबर, 2021 को मामले की शिकायत एसपी को दी थी। उन्होंने मामले को जांच के लिए सदर थाना भेज दिया था। जब वह सदर थाना में पहुंचा तो कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिसके बाद उसने सीएम विंडो पर शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
-------------
सीएम विंडो से मामले की शिकायत आई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत