{"_id":"61c71e6edc094179236779fa","slug":"sonipat1640439406","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मी के घर का ताला तोडक़र आभूषण, नोट की माला और कपड़े चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मी के घर का ताला तोडक़र आभूषण, नोट की माला और कपड़े चोरी
विज्ञापन
चोरों ने रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी का घर खंगाला
विज्ञापन
आभूषण, नोट की माला और कपड़े उड़ाए
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव राई में सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मी के घर का ताला तोडक़र चोर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी व कपड़े चोरी कर ले गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस के दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव राई निवासी राममेहर कौशिक ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह बीएसएनएल से सेवानिवृत्त है। उनके बेटे गुरुग्राम में रहते है। जिससे वह कई बार अपनी पत्नी के साथ उनके पास गुरुग्राम चले जाते हैं। वह तथा उनकी पत्नी कई दिन पहले गुरुग्राम चले गए थे। 22 दिसंबर की सुबह उन्हें परिवार के अन्य सदस्यों से पता लगा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जिस पर वह वहां से लौटे और घर आकर जांच की। चोर उनके घर से एक सोने की चेन, सोने की कानों की बालियां, चांदी की पाजेब, करीब 10 हजार रुपये की नोट की मालाएं, कपड़े व अन्य सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने अपने स्तर पर जांच की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। राई थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। राई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन