फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बैंक मैनेजर बनकर किया फोन, खाते से उड़ाए 3 लाख 3 हजार 566 रुपये

बैंक मैनेजर बनकर किया फोन, खाते से उड़ाए 3 लाख 3 हजार 566 रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजर बनकर किया फोन, खाते से उड़ाए 3 लाख 3 हजार 566 रुपये
विज्ञापन
-खाता अपडेट कराने के नाम पर ली जानकारी, हैफेड के सेवानिवृत्त अधिकारी से की ठगी -सेक्टर-15 के रहने वाले पीडि़त का आरोप 21 व 22 दिसंबर को खाते से निकाले रुपये -मामले का पता लगने पर खाता बंद कराकर दर्ज कराया मुकदमा संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। शहर के सेक्टर-15 निवासी हैफेड के सेवानिवृत्त अधिकारी को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 3 03566 रुपये निकाल लिए। साइबर ठग ने फोन कर खुद को बैंक मैनेजर बताया था। सेवानिवृत्त अधिकारी को जब ठगी का पता लगा तो उन्होंने बैंक को सूचना देकर अपना खाता बंद कराया। उसके बाद पुलिस को शिकायत देक्रर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मामले क जांच कर रही है। सेक्टर-15 के रहने वाले करतार सिंह ने हैफेड से सेवानिवृत्त है। उन्होंने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनका बैंक खाता एसबीआई की सेक्टर-14 शाखा में है। उनके पास 21 दिसंबर की शाम को एक व्यक्ति ने फोन किया था। उसने खुद को एसबीआई का मैनेजर बताया और खाते का केवाईसी अपडेट कराने की बात कही। उसने खाते से संबंधित कुछ जानकारी मांगी, जो उसको बता दी गई। उसके कुछ देर बाद ही उनके खाते से दो ट्रांजेक्शन हो गई। दो बार में उनके खाते से 277066 रुपये निकल गए। उस समय शाम का समय होने के कारण वह बैंक नहीं जा सके। उसके बाद 22 दिसंबर की सुबह उनके खाते से दो ट्रांजेक्शन और हो गईं। एक बार में 1500 रुपये और दूसरी बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस पर उन्होंने बैंक में संपर्क किया और अपना खाता बंद कराया। बैंक में पता करने पर ठगी किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने करतार सिंह की शिकायत पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम फोन किए जाने वाले मोबाइल नंबर और उनके खाते से धनराशि ट्रांसफर किए जाने वाले बैंक खाता नंबर के आधार पर साइबर ठगों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
लगातार सामने आ रहे ठगी के मामले -18 दिसंबर को टीडीआई सिटी कुंडली की महिला को झांसे में लेकर 85 हजार रुपये की ठगी की गई। -16 दिसंबर को खरखौदा में कन्या महाविद्यालय के कर्मी के पास दोस्त बनकर कॉल की और अंजान के खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। -15 दिसंबर को बैंयापुर खुर्द स्थित राजीव नगर के रहने वाले टैक्सी चालक का परिचित बन खाते में पैसे डलवाने का झांसा देकर 1 लाख 38 हजार 989 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
-15 दिसंबर को सेक्टर-12 के रहने वाले युवक ने नामी कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर  6.14 लाख रुपये ठगने का मुकदमा दर्ज कराया। -13 दिसंबर को गन्नौर में कंपनी कर्मी का क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के नाम से खाते से 46691 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। ----------- बैंक खाते की जानकारी लेकर नकदी निकाले जाने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर जल्द ठगी करने वालों का पता लगाया जाएगा।-प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed