{"_id":"601040498ebc3e543c286b5f","slug":"sonipat1611677769","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट में गए युवक पर डंडे से हमला करने के बाद तेजधार हथियार से किया घायल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्लॉट में गए युवक पर डंडे से हमला करने के बाद तेजधार हथियार से किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लॉट में गए युवक पर डंडे से हमला करने के बाद तेजधार हथियार से किया घायल
विज्ञापन
- करेवड़ी के युवक के बयान पर पुलिस ने गांव के युवक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। गांव करेवड़ी में अपने प्लॉट में गए युवक पर उसके गांव के युवक ने पहले डंडे और बाद में तेजधार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। युवक को सामान्य अस्पताल में उपचार दिलाया गया। पुलिस ने युवक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव करेवड़ी के रहने वाले सुमित ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह सोमवार को अपने प्लॉट में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव का असबीर उर्फ काला उनके प्लॉट में आया। उसने पीछे से उसके सिर में डंडा मार दिया। जिससे वह चकराकर गिर गया। इसी बीच असबीर ने तेजधार हथियार से उसकी कमर व पैर पर वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसकी चीख सुनकर उसका चचेरा भाई प्रदीप आया तो वह मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जिस पर सुमित को परिजनों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिलाया गया। सूचना के बाद पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने सुमित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन