फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ट्रैक्टर परेड में आए किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत

ट्रैक्टर परेड में आए किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर परेड में आए किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत
विज्ञापन
-दो दिन पहले ही कुंडली बॉर्डर पर आया था मदीना का राजेश माई सिटी रिपोर्टर सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में ट्रैक्टर परेड में शामिल होने आए किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
गांव मदीना निवासी राजेश (47) कुमार कृषि आंदोलन में शामिल होने व ट्रैक्टर परेड में भाग लेने के लिए अपने साथियों के साथ 24 जनवरी को कुंडली बॉर्डर पर आया था। मंगलवार सुबह उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ। जिस पर उन्हें साथी किसान तुरंत अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मौत कारण हार्ट अटैक लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा। कुंडली बॉर्डर पर अब तक 13 किसानों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed