{"_id":"6006af348ebc3e2c550f5bad","slug":"sonipat1611050804","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा संचालक को पिस्तौल दिखाकर 1500 रुपये व मोबाइल लूटा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ढाबा संचालक को पिस्तौल दिखाकर 1500 रुपये व मोबाइल लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाबा संचालक को पिस्तौल दिखाकर 1500 रुपये व मोबाइल लूटा
विज्ञापन
-पांच बदमाशों ने गोहाना रोड फ्लाईओवर के नीचे स्थित ढाबे पर दिया वारदात को अंजाम
-गोहाना रोड चौकी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। शहर के गोहाना रोड फ्लाईओवर के नीचे गोल मार्केट के पास ढाबा संचालक को पिस्तौल दिखाकर पांच बदमाश नकदी व मोबाइल फोन लूट ले गए। ढाबा संचालक ने मामले की शिकायत गोहाना रोड चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
न्यू कालोनी रेलवे रोड निवासी फरीदचंद ने पुलिस को बताया कि वह गोल मार्केट के पास गाबा वैष्णो ढाबा चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात जब वह ढाबा बंद करने की तैयारी कर रहे थे तो इसी दौरान चार-पांच युवक उसके ढाबे पर पहुंचे। उनसे दो युवक पिस्तौल लिए थे। उन्होंने आते ही उसे पिस्तौल दिखाकर काबू कर लिया। उसके बाद वह उसके गल्ले से 1500 रुपये व जेब से उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। आरोपी एक युवक को शिवा के नाम से बुला रहे थे। अब फरीदचंद ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन