{"_id":"6006af128ebc3e34462c6cac","slug":"sonipat1611050770","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया में रह रहे एनआरआई ने भतीजे व बैंक मैनेजर पर लगाया खाते से 49.20 लाख रुपये निकालने का आरोप","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आस्ट्रेलिया में रह रहे एनआरआई ने भतीजे व बैंक मैनेजर पर लगाया खाते से 49.20 लाख रुपये निकालने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया में रह रहे एनआरआई ने भतीजे व बैंक मैनेजर पर लगाया खाते से 49.20 लाख रुपये निकालने का आरोप
विज्ञापन
-एनआरआई ने कार्रवाई के लिए अधिवक्ता को दी पॉवर आफ अटार्नी
-अधिवक्ता ने सदर थाना गोहाना में दर्ज कराया मुकदमा, जमीन का हिस्सा भी धोखाधड़ी से भतीजे की पत्नी के नाम कराने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
गोहाना। आस्ट्रेलिया में रह रहे एक एनआरआई ने अपने अधिवक्ता को पॉवर ऑफ अटार्नी देकर अपने भतीजे व बैंक के मैनेजर पर उसके खाते से धोखाधड़ी कर 49.20 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। साथ ही उसकी जमीन का एक हिस्सा भी भतीजे की पत्नी के नाम कराने की शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी, गबन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से खानपुर कलां फिलहाल आस्ट्रेलिया में विक्टोरिया स्ट्रीट निवासी भीम देव ने अपने अधिवक्ता शमशेर सिंह तोमर के माध्यम से शिकायत दी है कि वह आस्ट्रेलिया में रहते है और फिलहाल भारत नहीं आ सकते। उन्होंने शिकायत में कहा कि उन्होंने अगस्त, 2020 में अपने भतीजे राकेश के नाम मुखत्यारनामा बनवाया था। जिसमें उसे उसकी पट्टी कैलाना व खानपुर कलां में उसकी जमीन बेचने व उसके पैसे उसके बैंक खाते में डालने के लिए अधिकृत किया था। उसने उसकी जमीन करीब 1.37 करोड़ में बेची थी। जिसके पैसे उसके खानपुर कलां स्थित खाते में जमा कराए थे। उसके भतीजे का खाता भी उस बैंक में है। आरोप है कि उसके भतीजे ने बैंक मैनेजर मोहित से मिलकर 8 दिसंबर, 2020 को उसके खाते से 49.20 लाख रुपये निकाल लिए। मैसेज आने पर उसे पता लगा। उसने बैंक मैनेजर मोहित से बातचीत की तो कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हो सकी। बाद में उसे पता लगा कि उसकी 4 कनाल 14 मरले जमीन भी राकेश की पत्नी कविता के नाम स्थानांतरित की गई है। जिसमें सब रजिस्ट्रार की मिलीभगत हो सकती है। अब शमशेर सिंह तोमर के माध्यम से पुलिस ने एनआरआई के भतीजे राकेश, उसकी पुत्रवधू कविता, बैंक मैनेजर मोहित व सब रजिस्ट्रार व संबंधित अधिकारी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले को लेकर एनआरआई के अधिवक्ता ने शिकायत दी है। एनआरआई ने उन्हें शिकायत देने को अधिकृत किया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।