{"_id":"600174c98ebc3e30d1035be4","slug":"sonipat1610708169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगी : तीन लोगों के खातों से 1.59 लाख रुपये उड़ाए, मुकदमें दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ऑनलाइन ठगी : तीन लोगों के खातों से 1.59 लाख रुपये उड़ाए, मुकदमें दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन ठगी : तीन लोगों के खातों से 1.59 लाख रुपये उड़ाए, मुकदमें दर्ज
विज्ञापन
-कोहला गांव के बिजली मैकेनिक के खाते से एक लाख रुपये दो अन्य खातों में किए ट्रांसफर
-एटीएम पास होते हुए गढ़ी उजाले खां के व्यक्ति के खाते से निकल गए 20000 रुपये
-पिपली खेड़ा के व्यक्ति के खाते में पैसे डालने के नाम पर उड़ाए 39000 रुपये
-सिटी थाना गोहाना व जीटी रोड चौकी गन्नौर में दर्ज कराए मुकदमें
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साइबर ठग लोगों के खातों से नकदी निकाल रहे हैं। अब साइबर ठगों ने बिजली मैकेनिक के साथ ही एक फैक्टरी कर्मी व किसान के खातों से 1.59 लाख रुपये निकाल लिए गए। मैकेनिक के एक एप डाउनलोड करते ही एक लाख रुपये निकाल लिए गए। वहीं एक फैक्टरी कर्मी के खातें में पैसे डालने के नाम पर 39000 रुपये निकाल लिए गए। ठगों ने एक किसान के खाते से 20000 रुपये भी निकाल लिए। एटीएम पास होते हुए किसान के खाते से नकदी निकाल ली गई।
मैकेनिक के खाते से एक लाख रुपये दूसरे बैंक खातों में किए ट्रांसफर
गांव कोहला निवासी बिजली मैकेनिक सन्नी ने पुलिस को बताया कि उसका खात एसबीआई गोहाना की शाखा में हैं। सन्नी ने बताया कि वह गूगल-पे किसी के पास एक हजार रुपये भेज रहा था। पैसे नहीं जाने पर उसने टोल फ्री नंबर पर कॉल किया था। उन्होंने उसे एक एप डाउनलोड करने को कहा। सन्नी का कहना है कि एप डाउनलोड करते ही उसके खाते से एक लाख रुपये निकल गए। जब उसने पता किया तो दो अलग-अलग बैंक खातों में उसके पैसे ट्रांसफर किए गए। एक खाते में 70000 रुपये व दूसरे खाते में 30000 रुपये ट्रांसफर किए गए। नकदी 11 जनवरी को दूसरे खातों में भेजी गई। जब उसे ठगी का पता लगा तो सिटी थाना में मुकदमा दर्ज कराया।
किसान के खाते से निकाले 20000 रुपये
गांव गढ़ी उजाले खां निवासी किसान कुलदीप के खाते से 20000 रुपये निकल लिए गए। कुलदीप ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसका खाता एसबीआई गोहाना की शाखा में हैं। कुलदीप ने बताया कि उसका एटीएम कार्ड उसके पास है, लेकिन उसके बावजूद उसके खाते से दो बार में 10000-10000 रुपये निकाल लिए गए। कुलदीप के खाते से नकदी 9 अक्तूबर, 2020 को निकाली गई। जब वह बैंक में गया तो पहले मुकदमा दर्ज कराने को कहा गया। जिस पर अब उसने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
खाते में पैसे डालने के नाम पर 39000 रुपये उड़ाए
गांव पिपलीखेड़ा के रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने जीटी रोड बड़ी चौकी पुलिस को बताया कि वह डेनब्लाक कंपनी में कार्यरत है। वह 11 जनवरी की शाम को गांव टेहा के पास जीटी रोड पर था। इसी दौरान उसके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद का नाम देवेंद्र बताते हुए कहा कि वह उसके खाते में कुछ पैसे डाल रहा है। जिसके बाद खाता नंबर लेकर उसके खाते में पैसे डालने के नाम पर छह बार में 39000 रुपये निकाल लिए। जब उसने घर आकर उस नंबर पर कॉल कर पैसे कटने के बारे में बताया कि उस व्यक्ति ने कोई जवान नहीं दिया। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। जीटी रोड गन्नौर चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन