फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नेट बैंकिंग की सुविधा शुरू करने के नाम पर लिंक भेजकर युवती के खाते से 80000 रुपये उड़ाए, मुकदमा दर्ज

नेट बैंकिंग की सुविधा शुरू करने के नाम पर लिंक भेजकर युवती के खाते से 80000 रुपये उड़ाए, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
नेट बैंकिंग की सुविधा शुरू करने के नाम पर लिंक भेजकर युवती के खाते से 80000 रुपये उड़ाए, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
-शिकायतकर्ता युवती का आरोप उसने नेट बैंकिंग शुरू करने के लिए भेजी थी रिक्वेस्ट -एक टोल फ्री नंबर से कॉल आने के बाद भेजा गया लिंक, उसके बाद कुछ देर में खाते से निकल गए 80000 रुपये -सेक्टर-15 की युवती का बाबा-तराना रोड स्थित पीएनबी की शाखा में है बैंक खाता अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। शहर के सेक्टर-15 की रहने वाली युवती को ऑनलाइन नेट बैंकिंग शुरू करने के लिए रिक्वेस्ट भेजना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने उसके पास टोल फ्री नंबर से कॉल करने के बाद लिंक भेज दिया। लिंक पर क्लिक करते ही युवती के खाते से 80000 रुपये निकल गए। तब उसे ठगी का पता लगा। जिस पर उसने अपना बैंक खाता ब्लॉक कराने के साथ ही पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-15 की रहने वाली श्रुति ने सिविल लाइल थाना पुलिस को बताया कि उसका बैंक खाता बावा-तराना रोड स्थित पीएनबी की शाखा में है। उसे कोचिंग के लिए अपनी फीस नेट बैंकिंग से भरनी थी। जिसके चलते उसने 9 जनवरी को ऑनलाइन नेट बैंकिंग शुरू करने के लिए अपने मोबाइल से रिक्वेस्ट भेजी थी। श्रुति का आरोप है कि उस दिन शाम साढ़े चार बजे उसके पास एक टोल फ्री नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले युवक ने कहा था कि आपने नेट बैंकिंग के लिए आवेदन किया है। जिस पर उसने हां कह दिया। उसके हां कहने पर युवक ने उसके मोबाइल पर एक लिंक भेज दिया। उसने जब लिंक पर अपडेट पर क्लिक किया तो उसके खाते से हर सेकेंड में 10000 रुपये कटने लगे। जब उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने अपना खाता ब्लॉक कराया तो उसके खाते से 80000 रुपये निकल चुके थे। जिस पर युवती ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। उसका आरोप है कि उसे झांसे में लेकर उसके खाते से नकदी निकाली गई है। पुलिस ने युवती के बयान पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed