फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कुंडली बॉर्डर धरना स्थल पर दो किसानों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

कुंडली बॉर्डर धरना स्थल पर दो किसानों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर धरना स्थल पर दो किसानों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत : कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने आए दो किसानों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान सोनीपत के गांव गंगाना निवासी कुलबीर सिंह व पंजाब के जिला संगरूर के गांव लिदवा निवासी शमशेर सिंह के रूप हुई है। वहीं गंगाना के ही युद्धिष्ठर को हृदयाघात के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सुबह को गोहाना के गांव गंगाना के रहने वाले किसान कुलबीर सिंह की मौत की सूचना आई। उनके साथी किसानों ने बताया कि वह शनिवार रात तक स्वस्थ्य थे, केवल थोड़ी थकान महसूस कर रहे थे। रात में खाना खाने के बाद पॉरकर माल के पास टैंट में सो गए थे। सुबह नहीं उठने पर उनके साथी किसानों ने जगाने का प्रयास किया तो बेसुध मिले। इसकी सूचना किसान आंदोलन में तैनात चिकित्सक को दी गई। चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। उसके कुछ देर बाद पंजाब के जिला संगरूर के गांव लिदवा निवासी किसान शमशेर सिंह पुत्र निर्भय सिंह की हालत खराब हो गई। उनको तत्काल सामान्य अस्पताल भेजा गया, जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। उसके आधे घंटे बाद ही गोहाना के गांव गंगाना के ही किसान युधिष्ठर सिंह को हार्ट अटैक आ गया। उनको तत्काल सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के चलते उनको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस को आशंका है कि इन किसानों की मौत सर्दी लगने से हृदयाघात के कारण हो सकती है। मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद हो हो सकेगी। अभी तक आंदोलन में नौ किसानों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed