फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, ससुराल पक्ष पर आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, ससुराल पक्ष पर आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, ससुराल पक्ष पर आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
- गोहाना के शिव नगर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव - महिला के भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पति, देवर व सास-ससुर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा अमर उजाला ब्यूरो गोहाना। शहर के शिव नगर में एक महिला ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। महिला के भाई ने उसके ससुराल पक्ष पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के भाई के बयान पर पति समेत चार लोगों पर आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिवनगर की रहने वाली मंजू ने वीरवार को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना के बाद पहुंचे उसके भाई भिवानी के गांव कुंगड़ निवासी प्रदीप ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आकर उसकी बहन ने आत्महत्या की है। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मंजू की शादी 28 जून, 2009 को मूलरूप से गांव महमूदपुर फिलहाल शिव नगर निवासी प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को प्रताड़ित करने लगे थे। प्रदीप ने बताया कि वीरवार को उसके बहनोई प्रदीप कुमार ने फोन कर बताया कि मंजू ने फंदा लगा लिया है। जब वह परिवार के साथ अपनी बहन के घर पहुंचा तो उसकी बहन के गले पर निशान मिले। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले में प्रदीप के बयान पर उसकी बहन के पति प्रदीप कुमार, देवर उमेश कुमार, सास शीला देवी व ससुर राजकरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मंजू के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed