फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ईको वैन में दिल्ली से लौट रहे युवक को नशीले स्प्रे से बेसुध कर 70000 रुपये व आईफोन लूटा

ईको वैन में दिल्ली से लौट रहे युवक को नशीले स्प्रे से बेसुध कर 70000 रुपये व आईफोन लूटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
ईको वैन में दिल्ली से लौट रहे युवक को नशीले स्प्रे से बेसुध कर 70000 रुपये व आईफोन लूटा
विज्ञापन
-अंबाला के बराडा गांव का युवक दिल्ली के जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से पानीपत के लिए ईको वैन में हुआ था सवार   -दिल्ली के बख्तावरपुर गांव से वैन में सवार हुए दो युवकों ने रास्ते में युवक के चेहरे पर नशीला स्प्रे डालकर किया बेसुध -लूटपाट के बाद युवक को राई के पास फेंककर हुए फरार, पुलिस ने दर्ज किया लूट का मुकदमा अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव राई के पास ईको वैन में सवार होकर दिल्ली से लौट रहे युवक को नशीले स्प्रे से बेसुध कर 70000 रुपये व आईफोन लूटने का मामला सामने आया है। बदमाश युवक को बहालगढ़-राई के बीच फेंककर फरार हो गए। होश में आने पर युवक ने राई पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अंबाला के गांव बराडा निवासी इंशात ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह किसान है। वह काम निपटाकर दिल्ली से वापस अंबाला जाने के लिए निकला था। वह दिल्ली के जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से पानीपत जाने के लिए ईको वैन में सवार हो गया। युवक का आरोप है कि कुंडली बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के चलते चालक उसे दिल्ली के बख्तावरपुर की तरफ से लेकर आ रहा था। उसने बताया कि बख्तावरपुर गांव से वैन में दो अन्य युवक सवार हो गए। हरियाणा की सीमा में आने के बाद करीब पांच किलोमीटर चलते ही युवकों ने अचानक स्प्रे निकालकर उसके चेहरे पर मार दिया। स्प्रे नशीला होने के कारण वह बेसुध हो गया। बाद में जब उसे होश आया तो उसने खुद को राई व बहालगढ़ के बीच में पाया। उसने देखा कि उसे बेसुध कर बदमाश उसके 70000 रुपये व आईफोन-11 लूट ले गए हैं। उसने मामले से राई थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
युवक ने नशीला स्प्रे चेहरे पर डालकर बेसुध करने के बाद नकदी व आईफोन लूटने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेक मलिक, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed