{"_id":"5fe5c1528ebc3ecd691aa584","slug":"sonipat1608892754","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में जमीन खोदकर दबा रखा था मोबाइल, बरामद करने के बाद तीन बंदियों पर दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जिला कारागार में जमीन खोदकर दबा रखा था मोबाइल, बरामद करने के बाद तीन बंदियों पर दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में जमीन खोदकर दबा रखा था मोबाइल, बरामद करने के बाद तीन बंदियों पर दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
-जिला कारागार में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान बैरक नंबर छह में बंदी से मिली चार्जर की लीड, पूछताछ में दो अन्य साथियों के नाम आए सामने
-उनसे पूछताछ के बाद जमीन से खोदकर निकाला गया मोबाइल व सिम, सिटी थाना पुलिस करेगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिला कारागार में तलाशी अभियान के दौरान बैरक के नंबर छह से जमीन में दबाया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जेल प्रशासन ने मामले को लेकर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकालेगी। जिससे पता लगाया जा सके कि आरोपी किससे बातचीत कर रहे थे।
जेल उप अधीक्षक रामनिवास ने पुलिस को बताया कि वीरवार को कारागार में तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें बैरक नंबर छह में इंचार्ज सुग्रीव ने जब तलाशी ली तो बंदी गांव सेहरी निवासी आशीष के पास से एक मोबाइल चार्जर की लीड मिली। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि लीड कुमासपुर निवासी दीपक ने दी थी। जिस पर दीपक को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि लीड उसे बिलबिलान गांव के अंकित ने दी थी। कारागार प्रशासन ने अंकित से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उन्होंने मोबाइल बैरक के अंदर जमीन में दबा रखा है। जिस पर एक खचेड़ा मोबाइल व सिम बरामद किया गया। मामले की शिकायत कोर्ट काम्पलेक्स चौकी पुलिस को दी है। अब पुलिस मोबाइल सिम की कॉल डिटेल निकालने के साथ ही आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी कि मोबाइल उनके पास किस तरह से पहुंचा। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन