फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
-महिला का आरोप, फोन पर बातचीत कर आरोपी ने रायपुर की तरफ ले जाकर किया दुष्कर्म - आरोपी का साथी भी घटनास्थल के पास रहा मौजूद अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एक व्यक्ति पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला को गांव रायपुर के पास बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। महिला का आरोप है कि घटना के समय आरोपी का दोस्त भी उसके पास मौजूद रहा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिटी थाना क्षेत्र की कालोनी की रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि जसवंत नाम के एक व्यक्ति से उसकी जान पहचान हो गई थी। उसने दो दिन पहले उसे फोन कर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे बुधवार को गांव रायपुर की तरफ बुला लिया। महिला का आरोप है वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के समय आरोपी का एक साथी भी कुछ दूरी पर मौजूद था। जिसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने मामले से अपने परिजनों व बाद में पुलिस को अवगत कराया। सदर थाना पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। महिला का मेडिकल कराने के साथ ही उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed