फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सेक्टर-13 में सरकारी स्कूल की खाली जमीन पर मिला पांच माह का भ्रूण

सेक्टर-13 में सरकारी स्कूल की खाली जमीन पर मिला पांच माह का भ्रूण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-13 में सरकारी स्कूल की खाली जमीन पर मिला पांच माह का भ्रूण
विज्ञापन
-पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने भ्रूण को पड़ा देखकर पुलिस को कराया अवगत -पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। शहर के सेक्टर-13 में ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। सेक्टर में सरकारी स्कूल के लिए छोड़ी गई खाली जमीन पर अज्ञात महिला पांच माह के भ्रूण को फेंककर चली गई। भ्रूण लड़के का है। पड़ोसी व्यक्ति जब पौधों में पानी देने के लिए खाली जमीन पर आया तो भ्रूण देखकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवाने के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्टर-13 निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह पौधों में पानी देने के लिए घर के पास सरकारी स्कूल की खाली जमीन पर गया था। जब वह पानी देने लगा तो उसने देखा की पौधे के पास एक भ्रूण पड़ा था। भ्रूण करीब पांच माह का था और लड़के का था। उसे जमीन पर ही डाला गया था। उसने भ्रूण को देखकर मामले से सिविल लाइन थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद जांच अधिकारी रमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भ्रूण को कब्जे में ले लिया। आसपास पता लगने पर ही भी जानकारी नहीं मिल सकी कि भ्रूण किसने डाला है। जिस पर पुलिस ने परमजीत के बयान पर अज्ञात के खिलाफ भादसं की धारा 318 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-13 में सरकारी स्कूल के लिए छोड़ी गई खाली जमीन पर भ्रूण पड़ा होने की जानकारी मिली थी। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। उसके पास से कोई कपड़ा या अन्य सामान नहीं मिला है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रमेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना सिविल लाइन सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed